किंग खान ने दिल्लीवालों की इस तरह की मदद

कोरोना काल में कई बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आते दिखे हैं, और इसी लिस्ट में अब किंग खान भी शामिल हो चुके हैं। जी हाँ, किंग खान ने अपने इस काम से लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि किंग खान भी दिल्ली से ही हैं और उन्होंने दिलवालों की नगरी दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद की । और यही वजह है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शाहरुख खान का शुक्रिया करते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में सत्येंद्र जैन ने लिखा कि हैं- ‘मुश्किल समय में शाहरुख खान ने दिल्ली को 500 remdesivir इंजेक्शन डोनेट किए थे। उनके इस कदम से दिल्ली को कोरोना से लड़ने में काफी मदद मिली, हम शाहरुख और मीर फाउंडेशन का दिल से शुक्रिया करते हैं। उन्होंने दिल्ली को 500 Remdesivir इनजेक्शन डोनेट किए, वो भी उस समय जब सबसे ज्यादा जरूरत थी।



मुश्किल समय में आपकी मदद के लिए हम शुक्रगुजार हैं।’ इस समय सोशल मीडिया पर सत्येंद्र जैन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कोरोना काल में किंग खान कई बार मदद का हाथ बढ़ाते हुए दिखे।

Shah Rukh Khan To Soon Start Prepping for Salute From September to November  End | India.com

लॉकडाउन के दौरान शाहरुख़ ने महाराष्ट्र में 25 हजार पीपीई किट भी डोनेट की थीं, और उस समय भी महाराष्ट्र सरकार ने भी शाहरुख का शुक्रिया अदा किया था। और यही वजह है कि किंग खान अपने फैंस का बार-बार दिल जीत रहे हैं। और सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं।