
आज हम आपको जाने माने गायक बप्पी लहिरी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने वाले हैं, आपको बता दें कि बप्पी दा का असली नाम अलोकेश लहिरी है । उनका जन्म 27 नवंबर 1952 को जलपैगुड़ी पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनके पिता का नाम अपरेश लहिरी तथा मां का नाम बन्सारी लहिरी है।

बता दें कि बप्पी लहिरी ने तीन साल की उम्र से ही तबला बजाना शुरु कर दिया था। अपनी धुनों पर थिरकाने वाले लोकप्रिय संगीतकार तथा गायक बप्पी कई बड़ी छोटी फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। आपको बता दें कि बप्पी दा को गायक होने के साथ –साथ म्यूजिक डायरेक्टर, अभिनेता और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर के लिए भी जाना जाता है।

उन्होंने 80 के दशक में बॉलीवुड में अपनी आवाज देकर अपनी पहचान बनायी, बता दें कि बप्पी दा को प्रेरणा एसडी बर्मन से मिली, बप्पी टीनएज में एसडी बर्मन के गानों को सुना करते थे, और फिर उनका रियाज किया करते थे।

उन्होंने अपना पहला संगीत बंगाली फ़िल्म,’ दादू’ (1972) तथा पहली हिंदी फ़िल्म ‘नन्हा शिकारी’ (1973) में दिया। और जिस फिल्म से बॉलीवुड़ में उन्हें पहचान मिली वो ताहिर हुसैन की हिंदी फ़िल्म ‘ज़ख़्मी’ थी जो कि 1975 में आयी रिलीज हुई था। फिर क्या था इसके बाद उनके करियर को नयी उड़ान मिल गयी, और वो बुलंदियों को छूते चले गये।