टीवी स्टार शहीर शेख हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, और अब ये दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप इन दोनों कपल को मस्ती करते देख सकते हैं। दोनों एक जैसी ग्रीन जैकेट पहने पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए शहीर शेख ने कैप्शन में लिखा है, “थोड़ा सब्ज, थोड़ा आसमान और तेरी मुस्कुराहट।

वहीं दूसरी और हनीमून के फोटो शेयर करते हुए रुचिका ने कैप्शन में लिखा – ‘हम दोनों एक ऐडवेंचर के लिए रवाना हो चुके हैं, जिसका नाम फॉरएवर है।’ आपको बता दें कि कि एक इंटरव्यू में शहीर ने कहा था कि ‘हमारे रिश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि हम पहले अच्छे दोस्त हैं, फिर पति-पत्नी। एक एक्टर होने के नाते मुझे हर पल कैमरे के सामने एक किरदार में रहना पड़ता है, लेकिन मुझे एक ऐसी पार्टनर मिली है, जिसके सामने मैं वह बना रह सकता हूं, जो मैं असल में हूं।
आपको बता दें कि इस कपल में कुछ दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की थी, उसके बाद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मिली।