FORBES की लिस्ट में शामिल हुए अक्षय कुमार, इस साल की इतनी कमाई

Drug problem exists in Bollywood but not everyone is involved': Akshay Kumar

एक बार फिर से  खिलाडी अक्षय कुमार बॉलीवुड़ में सबको पीछे करके अपना नाम फोर्ब्स मैगजीन में दर्ज करा लिया है। जी हां बता दें कि अक्षय कुमार फोर्ब्स मैगजीन में छठे  नबंर पर हैं।

When Twinkle Khanna got arrested for Akshay Kumar to her epic style  takedown of her husband: their 6 epic moments - bollywood - Hindustan Times

अक्की असल जिंदगी में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं। वो अक्सर रियल लाइफ में भी  लोगों की मदद करते दिखाई देते हैं। हाल ही में  फोर्ब्स ने एशिया के 100 डिजिटल स्टार की लिस्ट जारी की है जिसमें अक्षय का नाम भी शामिल है। बता दें कि इस लिस्ट में दुनियाभर के उन स्टार्स के नाम शामिल किये गये हैं,  जिन्होंने अपनी फिल्मों, गानों और सीरियल्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीता है, और इस लिस्ट में 20 से लेकर 78 साल के स्टार्स के नाम भी  शामिल हैं। 

Shah Rukh Khan to Akshay Kumar to Rajnikanth: 7 actors who rose from  poverty to fame

अक्षय कुमार ना सिर्फ बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्में करते है बल्कि वो सोशल मीडिया पर भी कुछ ना कुछ एक्टिविटी करते नजर आते हैं, और यही वजह है कि वो अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अक्षय के सोशल मीडिया पर तकरीबन  131 मिलियन फॉलोअर्स हैं और बात से पता चलता है कि अक्षय कुमार को लोग कितना पसंद करते हैं। फोर्ब्स की लिस्ट की बात करें तो उसके हिसाब से  अक्षय कुमार ने इस साल लगभग 362 करोड़ रुपये की कमाई की है,  और ये भी उनकी सिर्फ एक ही फिल्म ‘लक्ष्मी’ की कमाई है, जिसे कोविड के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज  किया गया था ।

Akshay Kumar plays a possessed Laxmii in new song Bam Bholle. Watch full  video - Movies News

आपको बता दें कि उन्होंने भारत में कोविड -19 राहत के लिए $ 4 मिलियन का डोनेशन  दिया,  और मई में फेसबुक लाइव पर “आई फॉर इंडिया” के लिए पैसे जमा करने वाले कॉन्सर्ट में भी भाग लिया, जिसने  उन्होंने कोविड -19 फंड के लिए 520 मिलियन जमा किया । इस बात में कोई शक नहीं है कि अक्षय अपना हाथ मदद के लिये बढ़ाते रहते हैं, और उनकी इसी आदत की वजह से फैंस उनको इतना प्यार देते हैं।