फ़ोर्ब्स 2020: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में शामिल हुईं कायली जेनर

कायली जेनर को आखिर कौन नहीं जानता है, कायली  सबसे कम उम्र में सबसे अधिक कमाई करने वाली मॉडल हैं। आपको बता दें कि  23 साल कि कायली ने इस साल 540 मिलियन डॉलर्स यानि 40 अरब रुपये की कमाई की है। और इस वजह से कायली फ़ोर्ब्स मैगज़ीन 2020 की  सबसे अधिक कमाई करने वाले हॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। वहीं इस  लिस्ट में दूसरे नंबर पर मशहूर अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट हैं। तीसरे नंबर  टेनिस स्टार रोजर फ़ेडरर, चौथे नंबर पर पुर्तगाल के स्टार फ़ुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं और पांचवे नंबर पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं।

रैपर कान्ये वेस्ट कायली की सौतेली बहन किम कार्दशियां के पति हैं। कायली और कान्ये वेस्ट ने मिलकर इस साल 6।1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की । कायली जेनर मॉडलिंग के साथ- साथ ‘कायलीकॉस्मेटिक्स’ नाम से अपनी  कॉस्मेटिक कंपनी भी चलाती हैं।

कायली जेनर अमेरिका की मशहूर रियलिटी स्टार हैं। जेनर को सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग फ़ॉलो करते हैं।  आपको बता दें कि इससे पहले भी कायली ने  2019 में दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति होने का ख़िताब जीता था।