‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने बढ़ायी संजय लीला भंसाली की मुश्किलें

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज,जानिए कौन थी गंगूबाई  काठियावाड़ी - Samay Bhaskar

संजय लीला भंसाली अक्सर अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, एक बार फिर से वो अपनी आने वाली ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ गंगूबाई काठियावाड़ी के बेटे बाबूजी रावजी शाह ने केस दर्ज कराया है।

इतना ही नहीं गंगूबाई के बेटे बाबूजी ने अपनी शिकायत में इस किताब के लेखक हुसैन जैदी और रिपोर्टर जेन का नाम भी शामिल किया है। हाल ही में उन्होंने कहा कि, ‘गंगूबाई के ऊपर लिखी किताब का दूसरा हिस्सा उन्हें बदनाम करता है। साथ ही ये उनकी निजता के अधिकार, स्वतंत्रा और स्वाभिमान को चोट पहुंचाता है।

आपको बता दें कि फिल्म की कहानी उस महिला पर है जो मुंबई में एक वेश्याघर चलाती थी। और इस किरदार को निभाती दिखेंगी आलिया भट्ट। ये फिल्म द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई नाम की एक किताब से प्रेरित है जिसे हुसैद जैदी ने लिखा था। यानि एक बार फिर से संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म की वजह से मुसिबतों में फस गये हैं। अब देखना ये होगा कि इस फिल्म को हरी झंड़ी मिलती है या नहीं, या फिर कहानी में कुछ फेर बदल करके फिल्म को सिनेमाघरों में उतारा जायेगा।

1 Comment

Comments are closed.