ट्विंकल खन्ना ने इस तरह मनाया अपना 47वां जन्मदिन

On birthday of Twinkle Khanna Hubby Akshay Kumar share romantic note | Twinkle  Khanna के जन्मदिन पर Akshay Kumar ने शेयर की रोमांटिक पोस्ट, लिखी दिल की  बात | Hindi News, बॉलीवुड

हाल ही में एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया । ट्विंकल ने अपना जन्मदिन घर पर ही सेलिब्रेट किया ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन के फोटोज को उनके कजिन और एक्टर करण कपाड़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। ट्विंकल खन्ना ने व्हाइट कलर के फ्लोरल आउटफिट में अपना बर्थडे केक काटा। इस दौरान ट्विंकल के भाई और एक्टर करण कपाड़िया ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए लिखा, ”हैप्पी बर्थडे ट्विंकल खन्ना, लव यू।” वैसे अब करण के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

ट्विंकल भले ही फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं, लेकिन वो एक कॉलम राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने साल 2015 में अपनी पहली किताब Mrs Funny Bones पब्लिश की थी, जो कि बेस्ट सेलर की लिस्ट में भी शामिल हुई थी। ट्विंकल खन्ना ने फिल्मी दुनिया से दूरीयां बना ली हों, लेकिन आज भी वो सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती नजर आती हैं।