
कोरोना वैक्सीन को देश के हर हिस्से में पहुंचाने के लिए इंतजाम होने लगे हैं, और इसके लिए एयरलिफ्ट करने के लिए पुणे एयरपोर्ट भी तैयार हो चुका है। लेकिन इस सब में थोड़ा समय लगता दिखाई दे रहा है, दरअसल कोरोना वैक्सीन के मैन्युफैक्चरर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अभी भी केंद्र सरकार की ओर से आदेश नहीं मिले हैं जिसकी वजह से थोड़ा समय लग रहा है। जैसे ही केंद्र सरकार की तरफ से आदेश मिल जाएगें तो देश के अलग-अलग शहरों में कोरोना वैक्सीन को बड़े पैमाने पर एयरलिफ्ट किया जाएगा।
हाल ही में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कार्यकारी निर्देशक सुरेश जाधव ने कहा है कि, ‘सरकारी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है, साथ ही उन्होनें कहा कि ‘हमारे पास 50 मिलियन डोज तैयार हैं हम इसे उसी दिन डिलीवर कर सकते हैं, जिस दिन हमें ऑर्डर मिलेगा।

आपको बता दें कि कंपनी के पास दुनियाभर के सात संस्थानों से बड़े आ चुके ऑर्डर हैं, लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारत के ऑर्डर को पूरा करने के लिए पहले विचार कर रही है।
एयरलाइंस कंपनियों ने इस बारे में बताया कि, ‘उन्हें शुक्रवार को फिर से तैयार होने के लिए कहा गया है। ताकि देशभर में वैक्सीन को पहुंचाया जा सके, और वैक्सीनेशन का काम शुरु किया जा सके।