
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द ही वेब सीरीज “नवंबर स्टोरी” में नजर आने वाली हैं, जो कि एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज होगी। सीरीज की शूटिंग पूरी की जा चुकी है, खास यह है कि इस वेव सीरीज के जरिये तमन्ना अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। वैसै कुछ समय से कई स्टार्स अपना डिजिटल डेब्यु कर चुके हैं, और इस लिस्ट में तमन्ना ने भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। बता दें कि शूटिंग चेन्नई में नवंबर लास्ट वीक से शुरू की थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

सीरीज का डायरेक्शन राम सुब्रमण्यम ने किया है। तमन्ना भाटिया एक ऐसी बेटी का किरदार निभाने वाली है, जो अपने पिता की क्रिमिनल जैसी इमेज बनने से बचाना चाहती हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा, ‘Wrapped up shoot for November Story today! It’s been such an exciting project for me and I can’t wait for you guys to binge watch this nail biting series which releases soon on @disneyplushotstar Can’t thank my team enough for this incredibly memorable journey @indhra_subramanian @vidhu।ig @nishkalulla’

आपको बता दें कि तमन्ना के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं,तमन्ना बहुत जल्द अपनी अप्कमिंग हिंदी थ्रिलर फिल्म ‘अंधाधुन’ के तेलुगू रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म “बोले चूडियां” और फिल्म “सीटीमार” में भी दिखाई देंगी।