
ज्योतिषीय के हिसाब से इस पर्व को बहुत ही खास माना जाता है। मकर संक्रांति में सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में आते हैं। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी और जलकुंड में स्नान, दान-पुण्य किया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन कुछ चीजों का दान करके आप भी शुभ फल कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

जीवन में सुख-शांति के लिए मकर संक्रांति के दिन प्रसाद के रूप में खिचड़ी बांटने की परंपरा है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से जीवन में सुख और शांति आती है। साथ ही अच्छी सेहत भी मिलती है। इसलिए इस दिन खिचड़ी का दान करें जिससे आप अपने जीवन में सुख शांति ला सकते हैं।

पायें सूर्य देव की कृपा- मकर संक्रांति के दिन गुड़ और तिल दान करने का बड़ा महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन गुड़ एवं तिल का दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति मजबूत होती है। जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है ।
करें काले तिल का दान- जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव होता है। उन लोगों को उन्हें मकर संक्रांति के दिन तांबे के बर्तन में काले तिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए। इस उपाय के करने से आपकी कुंडली में शनिदोष दूर होता है। जिससे कार्य-व्यापार में तरक्की और आपकी परेशानियां खत्म होती हैं।

नमक का करें दान – मकर संक्रांति के दिन नमक दान करने का भी महत्व है। अगर किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा है तो उसे मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करना चाहिए।
घी दान से पायें मां लक्ष्मी की कृपा – मकर संक्रांति के दिन अगर आप घी का दान करते हैं तो ये आपको शुभ फल देता है, यह उपाय आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर करने मदद करता है। और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
जरूरतमंद लोगों को करें अनाज दान– गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करने से मां अन्नपूर्णा का आपके घर में सदैव वास रहता है । इसलिए इस दिन जरूरतमंदों की मदद आपको करनी चाहिए ।