
गर्मियों में हर कोई कूल और स्टाइलिश दिखना चाहता है, और आज हम आपको कुछ ऐसे फैशन टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप स्टाइलिश भी दिख सकेंगी साथ ही ये आपको Comfortable भी फील करायेंगे। तो चलिये जानते हैं Summer 2021 के लुक्स जिन्हें अपनाकर आप खुद को खास फील करा सकती हैं ।

- गर्मियों में फैशन का सीक्रेट है सादगी से भरपूर स्टाइलिश लुक रखना, प्रिंटेड स्कर्ट के साथ सफेद टॉप हमेशा ही बेस्ट कॉम्बिनेशन होता है, इसके साथ आप फुटवियर में फ्लैट सैंडल्स पहन सकती हैं।

2.यलो हॉट पैंट के साथ फ्लावर प्रिंट की यह शर्ट भी आपके लुक को क्लासिक टच देगी। इसके साथ आप फ्लैट या फिर हाई एंकल सूज भी पहन सकती हैं।
3.प्रिंटेड टॉप और प्लेन कैरॉट जींस के साथ बूट्स आपको ग्लैमरस लुक देते हैं, आजकल बूटकट जींस फ्लेर जींस कॉफी फैशन में हैं तो आप शर्ट के साथ भी इसे पहन सकती हैं।
4.टाइगर प्रिंट स्कर्ट और ब्राइट कलर क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक हील्स भी आप अपने पसंदीदा लुक्स में रख सकती हैं, टाइगर प्रिंट स्कर्ट के साथ आप शिमर वाले बेबी स्ट्रीप टॉप भी पहन सकती हैं।

5.क्रॉप स्टाइल शार्ट जंपसूट्स के साथ स्नीकर्स भी आपके वार्डरोब की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं, बेबी स्ट्रीप जंपसूट्स भी आपके लिए गर्मियों में अच्छा ऑप्शन में से एक हो सकता है।