Falgun Maas 2021: जानिये फागुन महीने से जुड़ी ये कुछ दिलचस्प बातें

जानें, क्या है फाल्गुन मास का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व? - falgun mahina  importance and vrat tyohar tpra - AajTak

फागुन के महीने का कई लोगों को इंतजार रहता है, और हो भी क्यों ना इस महीनें में रंग बिरगें त्यौहार होली का सबको इंतजार रहता है। इस साल फाल्गुन  का महीना 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और ये 28 मार्च को खत्म होगा, बता दें  इसे वसंत ऋतु भी कहा जाता है। वसंत ऋतु  के नाम से तो आपका मन खुश हो गया होगा जी हां नये नये खिलते फूल, न ज्यादा गर्मी ना ज्यादा ठंड ऐसा मौसम भला किसे अच्छा नहीं लगेगा।  और इस महीने में रंग- बिरंगी होली भी तो होती है।

Happy Holi 2020: How is Holi celebrated in different states of India? |  Skymet Weather Services

पर्यावरण में एक नयापन होता है और नई ऊर्जा  होती है, साथ ही  इस महीने लोगों में भी नई ऊर्जा जोश  देखने को मिलता है।  फागुन के महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती और सीता अष्टमी मनाई जाती है., कृष्ण पक्ष  और एकादशी को विजया एकादशी भी कहा जाता है। वहीं इस महीने में महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है।

Why is not Holika burmy in Bhadra Know

फागुन के महीने में फागुन अमावस्या भी आती है, इस अमावस्या के दिन दान, तर्पण करना  काफी शुभ माना जाता है। फाल्गुन के आखिरी दिन पूर्णिमा या महीना पूरा होने की द्योतक तिथि को होलिका पूजन और होलिका दहन के बाद अगले दिन रंगों से भरी होली भी खेली जाती है।

चलिये जान लेते हैं कि फागुन के महीने में आपको किन- किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।

  • फागुन के महीने में  हो सके तो आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए।
  • साथ ही इस महीने में जितना हो सके फल खाने चाहिए।
  • इस महीने में नियमित रूप से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
  • कोशिश करें कि पूजा में आप ज्यादा से ज्यादा फूलों का प्रयोग करें ।
  • साथ ही  इस महीने में नशीली चीजों और मांस-मदिरा से आपको परहेज करना चाहिए।
  • इतना ही नहीं  इस महीने में आप अपनी साफ सफाई और रहन सहन को शालीन बनायें ।

2 Comments

  1. फागुन का महीने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने की लिए शक्रिया। K.C Tiara पर ही ऐसी अच्छी और अनोखी जानकारी मिलती हैं।

Comments are closed.