
आज हम आपको बताने वाले हैं कि फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर क्यों छायी हुई हैं, जी हां अगर आप भी ऐश्वर्या राय के फैंन हैं तो आपको ये खबर जरुर पढ़नी चाहिए। हाल ही में ऐश्वर्या राय की हमशक्ल आमना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
बता दें कि ये हसीना पाकिस्तान की रहने वाली लेकिन फिलहाल वो अमेरिका (America) में रहती हैं। है। आमना की फोटोज इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं । वहीं ये सब देखकर ऐश्वर्या राय के फैंस काफी हैरान परेशान हैं।

हाल ही में शुक्रवार को फोटोग्राफर विरल भयानी ने ऐश्वर्या और आमना की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद से फैन अलग- अलग तरीके से कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘पहली बार मुझे लगा कि वह ऐश्वर्या राय बच्चन ही है ।

वहीं एक और फैन ने लिखा, ‘मुझे लगता है आमना इमरान ने ऐश्वर्या राय की तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। वहीं आमना ने इस पोस्ट पर लिखा, ‘थैंक यूl आभारी हूंl आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद और मैंने कोई सर्जरी नहीं कराई हैl आप सभी को ढेरों प्यार

लेकिन इस सबके बीच आमना इमरान का क्रैज सोशल मीडिया पर बढ़ता जा रहा है, आमना अब इंटरनेंट सेंसेशन बन चुकी हैं। आमना को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है, क्योंकि वो हुबहु ऐश्वर्या राय से मिलती हैं, हालांकि ऐश ने इस पर कुछ नहीं कहा ।
Kamaalllll ho gaya