हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hindustani Bhau
Hindustani Bhau

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके हिंदुस्तानी भाऊ यानि विकास पाठक को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली  जानकारी के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे। और जब इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को मिली तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया । बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ  12वी कक्षा के स्टूडेंस की परीक्षा को रद्द करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही उनकी मांग थी की सरकार को  स्टूडेंस की स्कूल की फीस को भी माफ कर देना चाहिए। बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ कई बार अपनी वीडियोज की वजह से सुर्ख़ियों में भी रह चुके हैं। और आपने इनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर देखे भी होगें।