राधे की रिलीज के लिये फैंस को करना होगा इस दिन का इंतजार…

Radhe Film
Radhe Film

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचाया हुआ है। जिसकी वजह से हर इंसान परेशान है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड़ में भी इसका खास असर देखने को मिल रहा है। कोविड के चलते काम बंद कर दिया गया है । साथ ही कई सारी फिल्मों की रिलीज को भी रोक दिया गया है।  आपको बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफान’ की रिलीज पर भी अभी के लिए रोक लगा दी गयी है। साथ ही सलमान खान की  फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की रिलीज को  भी पोस्पोड़ कर दिया गया है। खबर के मुताबिक सलमान खान अपने कमिटमेंट पर बने रहेंगे और अपनी मूवी को तय डेट पर ही रिलीज करने वाले है।  सलमान खान, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा स्टारर इस मूवी को सिनेमाघरों के साथ ही जीप्लेक्स और G5 पर पे पर व्यू के  हिसाब से रिलीज  किया जायेगा।

वहीं जी स्टूडियोज के चीफ बिजनस ऑफिसर शारिक पटेल ने कहा कि  “सलमान खान के फैंस के लिए इंतजार अब खत्म होगा । और हम 13 मई को राधे को लेकर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कापी रिस्पोंस देखने को मिल रहा है। मूवी का गाना ‘सीटी मार’ भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ईद के मौके पर  सलमान खान की फिल्म ‘राधे’  को देख सकेंगे।