राहुल वोहरा के निधन पर किश्वर मर्चेंट बोलीं काश सोनू सूद तक पहुंच जाता मैसेज

Rahul Vohra News

कोरोना की वजह से अभिनेता राहुल वोहरा अब इस दुनिया में नहीं रहे । बता दें कि राहुल ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कि जिसमें उन्होंने अच्छे इलाज ना होने की वजह बतायी साथ ही मदद भी मांगी लेकिन अफसोस उनको मदद समय पर नहीं पहुंच पायी।  राहुल 35 साल के थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे।

राहुल के निधन की जानकारी थिएटर आर्टिस्ट अरविंद गौर ने कंफर्म की,  वहीं टीवी एक्ट्रैस किश्वर मर्चेंट ने दुःख जताते हुए कहा कि, ‘काश राहुल की आवाज सोनू सूद तक पहुंच जाती।’ जी दरसल एक इंस्टाग्राम पोस्ट में किश्वर मर्चेंट ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ”काश उसका मैसेज सोनू सूद तक पहुंच गया होता।।। चीजें शायद तब अलग होतीं।” इसी के साथ किश्वर ने लिखा कि वह राहुल के परिवार के लिए मजबूत बने रहने की दुआ करती हैं। अपने इस कमेंट के साथ किश्वर ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को भी टैग किया है। किश्वर को इस बात का बेहद अफसोस है कि राहुल की आवाज सोनू सूद तक नहीं पहुंच सकी। राहुल वोहरा की पोस्ट से लोग काफी भावुक नजर आ रहे हैं,  अपनी पोस्ट में राहुल ने लिखा था कि , ”अगर उन्हें भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो उन्हें बचाया जा सकता था।