सोनू सूद के बाद बिग बी ने बढ़ाया मदद का हाथ दान किये 2 करोड़ रुपये

Amitabh Bachchan

कोरोना वायरस महामारी के देश काफी बुरे हाल से गुजर रहा है, अभिनेता सोनू सूद के बारे में जितनी तारीफ की जाये उतनी ही कम है। सोनू सूद ने कई परिवारों को बचाया है, साथ ही वो रोल मॉडल भी बने हैं कि लोगों को मदद करनी चाहिए। हाल ही में बॉलीवुड़ के कई सितारे कोरोना काल में हाथ आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सलमान खान को भी मदद करते देखा गया । वहीं बिग बी अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के एक कोविड सेंटर को  दो करोड़ रुपये दान दिए हैं। इतना ही नहीं बिग बी कोविड सेंटर के आयोजकों को फोन करके वहां का जायजा लेते रहते हैं।  और इस बात की जानकारी दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने एक ट्वीट से दी है।

शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्वीट में लिखा- “सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम… यह शब्द थे अमिताभ बच्चन जी के जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया। दिल्ली ऑक्सीजन के लिए जूझ रही है, अमिताभ जी ने करीब रोजाना मुझे फोन करके फैसिलिटी के बारे में जायजा लिया है।” आप सभी को बता दें कि सीसगंज गुरुद्वारा के बाद अब रकाबगंज गुरुद्वारा में 300 बेड्स वाला कोविड सेंटर शुरू किया गया है। इस कोरोना काल में बॉलीवुड़ के कई सितारों को मदद का हाथ बढ़ाते देखा गया, जिसमें सोनू सूद के बारे में जितना कहा जाये कम होगा क्योंकि वो पिछले साल से अब तक लोगों की मदद करते आ रहे हैं।