
आज हम आपको सौंफ के फायदे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ये आपकी आखों की रोशनी को बढ़ाने में फायदेमंद है, साथ ही कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी ये आपको देती है। तो चलिये जानते हैं। सौंफ में कई सारे औषधिय गुण पाये जाते हैं इसमें कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, सोडियम और पोटेशियम होता है। सौंफ माउथ फ्रेशनर का काम तो करती ही है, साथ ही खाने को भी अच्छी तरह पचाने का भी काम करती है। सौंफ चबाने से बैठा हुआ गला भी ठीक हो जाता है। इतना ही नहीं पेट की समस्याओं को भी ठीक करती है। सौंफ और मिश्री को पीसकर चूर्ण बना लें और फिर इसे पानी के साथ लें। इससे कब्ज और गैस से राहत मिलती है।
सौंफ में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। प्रदूषण से स्किन की रक्षा- सौंफ विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। स्किन का सपोर्ट सिस्टम कोलेजन विटामिन सी पर निर्भर करता है। जो सूर्य की रोशनी, प्रदूषण और धूंए से हमारी स्किन की रक्षा करता है। सुबह-शाम खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है। जिससे स्किन में चमक आती है। यानि अगर आप भी अपने चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं तो सौंफ का नियमित रुप , सेवन करें।
साथ ही आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो सौंफ और मिश्री को पीसकर पाउडर बना लें और सुबह-शाम एक चम्मच लें, आंखों की रोशनी तेज होती है। सौंफ से आंखों में होने वाली जलन दूर होती है। तो आज हमने आपको सौंफ के गुणों के बारे में बताया जिन्हें अपनाकर आप कई सारी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।