
कोरोना के चलते बारहवीं की परीक्षाओं को कुछ समय के लिये स्थगित कर दिया गया था , लेकिन इस बीच एक और खबर आ रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा को जुलाई में कराई जा सकती हैं । मिली जानकारी के अनुसार राज्यों ने कम अवधि की कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का विकल्प चुना है और कुछ ने सुझाव दिया है कि परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को कोरोनावायरस के खिलाफ टीका लगाया जाए। हालांकि, बोर्ड के अधिकारियों ने 15 जुलाई से 26 अगस्त के बीच परीक्षा आयोजित करने और सितंबर में परिणाम घोषित करने का प्रस्ताव रखा था।

साथ ही बोर्ड ने परीक्षा आयोजित करने के लिए दो विकल्प भी दिये- अधिसूचित केंद्रों पर केवल प्रमुख विषयों के लिए नियमित परीक्षा आयोजित करना या उस स्कूल में छोटी अवधि की परीक्षा आयोजित करना जहां एक छात्र नामांकित है। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि राज्य अभी भी “गैर परीक्षा मार्ग” के पक्ष में है। हिमाचल प्रदेश, केरल, बिहार, कर्नाटक उन राज्यों में शामिल हैं, जिन्होंने भी कई दूसरे विकल्प दिये। हालांकि कई राज्यों में कोरोना के टीका का काम रोक दिया गया है, राज्य सरकारों का कहना है कि अभी 18 प्लस के लिये वैक्सीन कम है, और यही वजह है कि अभी टीकाकरण का काम रोक दिया गया है, ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि फिर किस आधार पर परीक्षा जुलाई में होने की बात की जा रही है।