राशि अनुसार करें भगवान शिव की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan Ke Somvaar
Sawan Ke Somvaar

सावन के महीने की एक अलग ही मान्यता मानी जाती है,  ये महीना भगवान शिव और मां पार्वती के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।  कहा जाता है कि इस महीने अगर आप  भगवान शिव पर जल अभिषेक करते हैं तो भगवान भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना को पूरा करते हैं।

मेष राशि के जातकों को  भगवान शिव की कृपा पाने के लिये  शिव की अराधना करनी चाहिए, साथ ही नियमित शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।  शिवलिंग पर जल अर्पित करने से महादेव की  विशेष कृपा प्राप्त होती है।

अगर बात करें मकर राशि के लोगों की तो मकर राशि वाले भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद माने के लिये रोजाना भगवान शिव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए।  साथ ही ऊॅं नम: शिवाय का जप करना चाहिये, ताकि आपको भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर कार्य में सफलता प्राप्त हो सके।

 कुंभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए, साथ ही अगर संभव हो तो आप इस महीने दान भी कर सकते हैं ताकि भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।