प्रदेश बारिश से बेहाल:197 तहसीलों में बरसात, नरमाणा गांव में बादल फटा, कालावड़ के पास जेसीबी बही, जामनगर में पुल धराशायी, कई गांव जलमग्न

प्रदेश में रविवार को जमकर बारिश हुई। जामजोधपुर तहसील के नरमाणा गांव में दोपहर बादल फटने से 3 घंटे में 10 बारिश होने से गांव में पानी भर गया। कालवड़ में दोपहर 2 से 6 बजे तक चार घंटे में 6 इंच बारिश हुई। ध्रोल और जोड़िया तहसील में 3 इंच, जबकि छोटा उदेपुर में 7.5 इंच, क्वांट तहसील में 6.73 इंच बारिश हुई। ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश से ओरसंग नदी में बाढ़ आ गई। सोरठ के माणावदर में 5, जूनागढ़-वंथली में 4 इंच बारिश हुई। इसके अलावा केशोद, मेदरडा में ढाई इंच पानी गिरा। गिरनार की सीढ़ियाे पर पानी भर गया।

राजकोट में 4, जेतपुर में 3.5 और टंकारा में 3 इंच बारिश हुई। दूसरी ओर उत्तर गुजरात में भी अच्छी बारिश हुई है। सबसे अधिक साबरकांठा के प्रांतिज में 5 इंच, महेसाणा के ऊंझा में 3.5 इंच बारिश हुई। वलसाड जिले के वापी में 2 इंच, कपराडा में 4 घंटे में 4 इंच पानी गिरा। पंचमहाल के गोधरा में 3 इंच, मोरवाहड़फ में 2.5 इंच, जांबुघोडा और शहेरा में 3 इंच बारिश हुई।

नर्मदा डैम का जलस्तर 1 दिन में 10 सेमी बढ़ा, 29 जलाशयों में पानी की आवक
सरदार सरोवर समेत प्रदेश के 29 डैम के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि विस्तृत जानकारी सोमवार को ही मिलेगी। दमण गंगा डैम के दो गेट खोले गए। नर्मदा डैम में एक दिन में 10 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। डैम में 22,772 क्यूसेक पानी की आवक होने से जलस्तर 115.37 मीटर हो गया है। वहीं, कैनाल में 4230 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

41 गांवों विद्युत आपूर्ति ठप हुई
राजकोट जिले में स्टेट हाईवे समेत कुल 55 रास्ते बंद हो गए हैं। छोटा उदेपुर पंचायत में 19, तापी पंचायत में 3, वलसाड पंचायत में 24, डांग पंचायत में 2, राजकोट में स्टेट हाईवे बंद हैं।