फिर से थामा लोपेज और बेन एफ्लेक ने एक दूसरे का हाथ

Jennifer Lopez
Jennifer Lopez

पॉप स्टार-एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज हाल ही में अपना 52वां  बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं, हांलाकि जेनिफर लोपेज को देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि वो 52 साल की हैं, क्योंकि वो अपने करियर के साथ- साथ अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देती हैं। और अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज को शेयर करते हुए देखा जा सकता है।  उनके फैंस भी उनकी फोटोज को प्यार देते दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि जेनिफर लोपेज ने हाल ही मेंअपने बर्थडे के मौके पर अभिनेता-निर्देशक बेन एफ्लेक के साथ रिलेशनशिप को लेकर बात की। हॉलीवुड़ के इस हॉट कपल ने 20 साल के बाद अपने रोमांस को फिर से सबके सामने डिस्क्लोज़्ड कर दिया है।

बता दें कि जेनिफर लोपेज ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिये बोट को चुना, जहां लोपेज  ने अपने फ्रैंडस को पार्टी दी। साथ ही इंस्टाग्राम पर उनकी फ्रैंड और फोटोग्राफर एना कारबलोसा ने बर्थडे सेलिब्रैशन की फोटोज को शेयर किया ।वहीं अगर बात की जाये लोपेज और एफ्लेक की तो ये दोनों  पहली बार 2002  में यी कॉमेडी फिल्मों “गिगली” के सेट पर मिले थे,लेकिन साल 2004 में ये दोनों अलग हो गये।  कुछ समय बाद जेनिफर लोपेज अपने पहले मंगेतर बेसबॉल खिलाड़ी रह चुके  एलेक्स रोड्रिगेज से अलग हो गयीं। और फिर से लोपेज और एफ्लेक एक साथ हो गये।