क्या फिर से ऐश्वर्या राय बच्चन के घर आने वाला है नन्हा मेहमान ? देखें वायरल फोटोज

Aishwarya Rai Bachchan Pregnancy News
Aishwarya Rai Bachchan Pregnancy News

ऐश्वर्या राय बच्चन को भला कौन नहीं जानता, अपने समय में ऐश्वर्या राय ने खूब नाम कमाया और मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया।  ऐश्वर्या राय ने अपने दौर में कई हिट फिल्में दीं। हाल ही में ऐश्वर्या की एक फोटो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें वो थोड़ी सी मोटी दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी सुर्खियां बटौर रही है।

  इस फोटो में ऐश्वर्या के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। इस फोटोज को देखने के बाद लग रहा है कि क्या फिर से तो नहीं आने वाला ऐश्वर्या राय बच्चन के घर नन्हा मेहमान, फोटोज में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, ऐश्वर्या ने फोटो में अपने टमी को हाथ से छुपा रखा है। इन फोटोज को देखने के बाद ऐश्वर्या के  प्रेग्नेंट होने की खबरें जोरो शोरों पर हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।  चलिये अगर ये ख़बर सही भी है तो ऐश्वर्या राय के फैंस इस बात को सुनकर काफी खुश होगें।