
बॉलीवुड में इमरान हाशमी को रोमांटिक फिल्मों के लिये जाना जाता है। उनकी फिल्म में किसिंग सीन्स ना हो भला ये कैसे हो सकता है। लेकिन बहुत जल्द इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस सब से तो यही लगता है कि इमरान हाशमी अपनी रोमांटिक इमेज को बदलाना चाहते हैं। आपको बता दें कि इमरान हाशमी जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं जिसके लिये वो जिम में काफी पसीना भी बहा रहे हैं। इमरान नें इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वे जिम में हैं और एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं साथ उन्होंने अपना फेस कवर किया हुआ है।

हाल ही में इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें कैप्शन में लिखा – ”ये बस एक और आर्म डे है। !! @miihiersinghofficial @kuhubhosle जिसे देखने के बाद उनका मैसेज बॉक्स कॉमेंट से भर गया। फैंस थोड़े हैरान भी हैं कि इमरान हाशमी रोमांटिक हीरो की जगह अब अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। टाइगर 3 में इमारन एक्शन करते दिखाई देंगे और यही वजह है कि वोअपने किरदार को बखूबी निभाने के लिये जी जान से मेहनत करने में लगे हुए हैं।
इमरान की फोटोज में जबरदस्त बॉडी ट्रॉन्सफॉर्मेशन नजर आ रहा है, इन फोटोज को देखकर यही लग रहा है कि इमरान अपने रोल को लेकर काफी एक्साइटिड हैं, और पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं, लेकिन उनके फैंस को उनका ये नया अंदाज कैसा लगने वाला है ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।