Olympics world winter Games, को लीड करते नजर आयेंगे सोनू सूद

Sonu Sood
Sonu Sood

कोरोना महामारी में सोनू सूद कई लोगों के मसीहा बने , लेकिन अब सोनू  सूद एक और शुरुआत करते नजर आ रहे हैं। जी हां सोनू सूद ने जानकारी देते हुए कहा कि वो ओलिंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारतीय टीम का भाग रहेंगे। सोनू ने कहा कि आज का दिन मेरे लिये बेहद ही खास है ओलिंपिक भारत के साथ  जुडकर में काफी खुश हूं। इतना ही नहीं सोनू ने सभी एथलीट से बात की और उनके अचीवमेंट्स की तारीफ भी की बता दें कि सोनू  भारत की विशेष एथलीट टीम को लीड करेंगे। सोनू ने इस बारे में बताया, ‘मैं बेहद सौभाग्यशाली हूं कि मैं अपनी टीम के साथ विशेष ओलिंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स का भाग रहूंगा। मैं अपने एथलीट्स का हौसला बढाऊंगा ताकि वो अच्छा कर पायें। ताकि भारत का नाम और आगे जाये।

वहीं एथलीट्स ने उन्हें स्पेशल ओलिंपिक एशिया प्रशांत क्षेत्र की पहल walk for inclusion के बारे में बताया। आपको बता दें कि ये गेम्स हर 2 साल  में होते हैं। अगला एडिशन विंटर गेम्स होगा जो अगले साल जनवरी 22-28, 2022 में होगा। सोनू का वेलकम करते हुए चेयरपर्सन डॉक्टर मल्लिका ने बताया कि स्पेशल ओलिंपिक परिवार में शामिल होने के लिए मैं सोनू सूद को आभार जताना चाहती हूं।