
नीरज चोपड़ा की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के पास बधाइयों का तांता लग गया है। ऐसे में रविवार को बायजूस ने घोषणा कि वो टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करके देश को गौरव दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ का नगद पुरस्कार देगी। साथ ही अन्य जीतने वाले खिलाडियों को एक करोड़ देगी।
बता दें कि बायजूस ऑनलाइन स्टडी कराने वाली कंपनी है। खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये कंपनी ने नीरज चोपड़ा के लिए दो करोड़ रुपए और मीराबाई चानू, रवि कुमार दहिया, लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधू और बजरंग पूनिया के लिए एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
बायजू रविंद्रन ने कहा, ”राष्ट्र निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह समय है कि हम अपने ओलंपिक खिलाडियों की जीत का जश्न चार साल में एक बार मनाने की जगह हर दिन मनायें,
नीरज ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. एथलेटिक्स में पिछले 100 सालों के बाद ये भारत का यह पहला ओलंपिक पदक है, इन खेलों में भारत का ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। साथ ही उनकी जीत से भारत की पदकों की संख्या सात पहुंच गयी है।