जल्द ही बजने वाली है बॉलीवुड़ के इस कपल के घर शहनाई

Alia Bhat And Ranbir Kapoor
Alia Bhat And Ranbir Kapoor

जल्द ही बजने वाली है बॉलीवुड़ के इस कपल के घऱ शहनाई जी हां अब आप सोच रहें होगें कि कौन है आखिर ये कपल तो आपको बतां दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक ऐसा कपल है जो अपनी शादी को लेकर चर्चा में बना रहता है, और जल्द ही ये दोंनों ले सकते हैं सात फेरे, जी हां सही सुना आपने कोरोना वायरस के चलते इन दोनो की शादी हो गयी थी डिले। लेकिन अब फिर से अपनी शादी को लेकर ये दोनों मीडिया की हैडलाइन्स बने हुए हैं।

दरअसल  आलिया और रणबीर दोनों के ही फैंस को बड़ी ही बेसब्री से है ये जानने का इंतजार कि आखिर इनके घर कब शहनाई बजने वाली है।  तो आपको बता दें कि इस साल के एंड तक ये दोनों थाम सकते हैं एक दूसरे का हाथ । और इस बात का खुलासा एक्ट्रेस लारा दत्ता ने किया है। जी हां लारा ने कहा कि, ‘मुझे विश्वास है कि वे इस साल शादी कर लेंगे।

अब लारा दत्ता के बाद इस स्टेटमेंट पर मोहर लगाने  के लिये फैंस को आलिया और रणवीर का इंतजार है। वैसे लारा दत्ता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेल बॉटम’ का जोरो शोरों से  प्रमोशन करने में बिजी हैं। फिल्म में लारा के साथ लीड रोल में अक्षय कुमा, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी नजर आने वाली हैं। । बता दें कि बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे फैंस का खूब  सारा प्यार मिला । अब बात आती है कि लारा का स्टेटमेंट कितना सही होता है ये तो साल के एंड तक ही पता चलेगा कि आलिया- रणबीर कब बंधेगें शादी के बंधन में ।