कुछ समय पूर्व युवाओं के बीच, अपने अलग अंदाज को लेकर रातों-रात चर्चा में आई मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश एक बार फिर चर्चा में है। अपने आँख मारने के अंदाज से दर्शकों का दिल चुराने वाली प्रिया प्रकाश ने हाल ही में एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि 20 वर्षीय प्रिया प्रकाश नौजवानों का दिल चुराने वाली नेशनल क्रश के नाम से बहुप्रख्यात है।

अपने हॉट अंदाज़ से दर्शकों के दिल में राज करने वाली प्रिया प्रकाश अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में शेयर तस्वीर में प्रिया ने अपना रेट्रो लुक (पुरानी एक्ट्रेस का लुक) दर्शकों के साथ साझा किया है। प्रिया प्रकाश के द्वारा शेयर इस तस्वीर में वह बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

साथ ही आपको बता दें कि प्रिया के इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते ही इसे दर्शकों के भरमार लाइक्स मिलना शुरू हो गए थे। गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश एक मलयालम एक्ट्रेस हैं तो उनकी पहली फिल्म ऊरू उदार लव 2018 में आई थी। जिससे दर्शकों की सराहना मिली थी। यही वह फिल्म है जिसके एक सीन में वह अपने कोस्टार को आँखों से गोली मारती हैं

प्रिया की अदाओं के जादू को वह जल्द ही अपनी पहली बॉलिवुड फिल्म श्रीदेवी बंग्लो में बिखेरती नज़र आऐंगी। श्रेदेवी बंग्लो जैसा कि फिल्म का नाम से आभास होता है कि फिल्म बॉलिवुड की हसीन अदाकारा श्रीदेवी पर आधारित होगी। अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म में श्री देवी की मौत से जुड़े रहस्य भी दिखाऐ जाऐंगे, पर भी प्रिया प्रकाश चर्चा में आई थीं। लेकिन बाद में प्रिया ने खुद मीडिया को इंटरव्यू देकर ऐसी खबरों को अफवाह बताया था।

प्रिया प्रकाश की इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा इस तस्वीर के कैप्शन में प्रिया ने अमेरिकी-अफ्रीकी लिपीकार का सम्मान प्रापक ओपरा विनफ्रे का कोट लिखा है। वह लिखती हैं कि “जिंदगी में आपको वही मिलता है जिसे माँगने की आप हिम्मत रखते हैं”। अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रिया की तस्वीरों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

बता दें कि प्रिया की इस रेट्रो लुक को तस्वीर 2 लाख से ज्यादा लाइक दर्शकों से मिल चुके हैं। इससे पहले प्रिया प्रकाश ने उल उदार लव के कोस्टार रोशन अब्दुल के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। बता दें कि इन तस्वीरों में वे एक दूसरा के काफी नजदीक नज़र आए। यह तस्वीरें प्रिया ने रोशन अब्दुल के जन्मदिन के मौके पर अपने अंकाउट पर फैंस के साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों से कयास लगाऐ जा रहे थे कि प्रिया व रोशन रिलेशनशिप में होंगे। यहाँ प्रिया ने प्यार दोस्ती रिश्ते पर रोशन को एक बड़ा नोट भी लिखा था।

इसके साथ ही बता दें कि प्रिया आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। इससे पहले प्रिया की मयंक प्रकाश की लव हैकर्स बॉलिवुड फिल्म साइन करने की खबरें भी आई थीं। व उन्होंने एक विज्ञापन के शूट की एक खूबसूरत तस्वीर भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।