चमकेगा आपका सितारा

पंचांग- विक्रम संवत 2076, बैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदश तिथि

12 राशियाँ और आज का दिन

मेष राशि– मेष राशि में आज चंद्रमा दूसरे स्थान पर विराजित है। आज के दिन किसी समस्या पर यदि आप किसी बुजुर्ग या दोस्त की सलाह लेते हैं तो यह सलाह कागरगर होगी। व्यापारियों की आय में कमी की आज संभावना बनी हुई है। स्वास्थ्य में आज आपको थकान रह सकती है। दामपत्य जीवन में आज पल बीतेंगे।

वृषभ राशि– राशि में आज चंद्रमा तीसरे स्थान पर विराजित है। आज कुछ बड़े फैसले लेने से बचें। व्यापार में आज वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में गले या मुँह से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि–  मिथुन राशि में आज चंद्रमा चौथे स्थान पर विराजित है। परिणामस्वरूप रूके हुए कार्यों को पूरा होने में आज सहायता मिलेगी। व्यापार में धन निवेश से बचें। स्वास्थ्य में आज सिर में दर्द की समस्या रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें।

कर्क राशि– चंद्र्मा आज पांचवे स्थान पर विराजित है। जीवन में अच्छे कार्यों के संकेत आज मिल सकते हैं। व्यापार में मुनाफा आज हो सकता है। स्वास्थ्य आज भोजन संबंधी दिक्कतें समाप्त होगीं। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें।

सिंह राशि- चंद्र्मा आज छठवें स्थान पर विराजित है। आज किसी कार्य को शुरू करेंगे तो सफलता मिलने की पूर्ण संभावना नज़र आती है। व्यापार में आज के शुभ समय पर नया कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग आज प्राप्त होगा।

कन्या राशि– चंद्र्मा आज सातवें स्थान पर विराजित है। घर-परिवार की स्थिति आज बेहतर बन सकती है। व्यापार में आज व्यसतता बनी रहेगी, आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में आज आपके शरीर के दायें भाग के किसी अंग पर चोट लगने की संभावना है। दामपत्य जीवन आज सुखमय रहेगा।

तुला राशि– चंद्र्मा आज आठवें स्थान पर विराजित है। परिणामस्वरूप आज आपकी व्यसतता सामाजिक कार्यों में बनी रहेगी। व्यापार में आज आय के साधनों के साथ-साथ खर्चे में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य में आज थकान से परेशान रह सकते हैं। साथ ही माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। दामपत्य जीवन में आज वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है।

वृश्चिक राशि– चंद्र्मा आज नौवें स्थान पर विराजित है। कार्यों को आज एकाग्रता से करें, लाभ होने की संभावना अधिक नजर आती है। व्यापार में आज निवेश से धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा लेकिन पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दामपत्य जीवन में आज नोंक-झोंक की संभावना बनी रहेगी।

धनु राशि- चंद्र्मा आज दसवें स्थान पर विराजित है। दूसरों पर भरोसा करने से बचें। व्यापार में आज बदलाव की संभावना बनी हुई आज के दिन निवेश करने के भी लाभ नज़र आते हैं। स्वास्थ्य में आज पेट से जुड़े विकार परेशान कर सकते हैं। दामपत्य जीवन में आज साथी की भावनाओं का सम्मान करें।

मकर राशि– चंद्र्मा आज ग्यारवें स्थान पर विराजित है। पुराने विवादों आज सुलझ सकते हैं। आज आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है दुर्घटना के योग भी आज बन रहे हैं। व्यापार में आज जल्दबाजी के फैसलों से बचें। स्वास्थ्य में आज उतार-चढ़ाव हो सकता है। दामपत्य जीवन में आज साथी से कुछ उपहार मिल सकता है।

कुंभ राशि– चंद्र्मा आज आठवें स्थान पर विराजित है। मन सामाजिक कार्यों में लगा रहेगा। व्यापार में आज धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होगें। स्वास्थ्य में आज मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का रवैया आज आपको परेशान कर सकता है।

मीन राशि– चंद्र्मा आज प्रथम स्थान पर विराजित है। मित्रों का सहयोग प्राप्त आज हो सकता है। व्यापार में आज निवेश लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में पेट जुड़े विकार परेशान कर सकते हैं। आज दामपत्य जीवन में जीवनसाथी से सम्मान प्राप्त होगा।