15 अगस्त के मौके पर सुने सिंगर शौर्य का गाना ‘हम हैं फौजी’ और झूम उठें देशभक्ति प्रेम में

Hum Hai Fauji
Hum Hai Fauji

कल भारत अपनी आजादी की  75वीं सालगिराह मनाने जा रहा है, 15 अगस्त के दिन सभी देशवासियों में देशप्रेम देखा जा सकता है। भारत का लहराता तिरंगा हमें भारतीय होने पर गर्व महसूस करवाता है।

ऐसे में बार्डर पर भी ख़ास इतजाम देखने को मिल जाते हैं। देश भक्ति के गीत सुनकर हम सभी भारत की आजादी को इस जीते हैं और खुश होते हैं। और इस सबका श्रेय कहीं ना कहीं भारतीय सेना को भी जाता है। क्योंकि हम सभी देशवासियों की सुरक्षा में सेना दिन रात खड़ी रहती है। और यही सब देखते हुए उनके सम्मान में सिंगर शौर्य लेकर आये हैं अपना गाना  हम हैं फौजी।

इस गीत को सुनकर आपको फौज के नौजवानों के बलिदान की याद जरुर आयेगी, बात करें सिंगर शौर्य के बारे में तो ये बॉलीवुड़ में भी काम कर चुके हैं । साथ ही इनके कई गाने है जो जल्द ही रिलीज होने वाले हैं। गुजरात से मुंबई तक का सफ़र तय करना इनके लिये आसान नहीं था। फिर भी शौर्य अपने सपनों को पूरा करने के लिये चल पड़े। कई संघर्षों के बाद ये आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। और आगे भी अपनी आवाज को लोगों तक पहुंचाने का काम लगातार कर रहे हैं।

सोनू निगम के साथ काम कर चुके शौर्य बताते हैं उनके साथ काम करना सपने से कम नहीं था, उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। आपको बता दें कि शौर्य अपनी म्युजिक कंपनी भी चला रहे हैं जिसका नाम है गीत गुंजन म्युजिक कंपनी, जहां लाखों बच्चों को अपने सपनों को सच करते देखा जा सकता है। आप यहां ऑनलाइन भी म्युजिक सीख सकते हैं। साथ ही मुंबई में भी इसकी शाखा है। छोटी सी उम्र में इतना अचीव करना आसान नहीं था, फिर भी शौर्य लगातार कौशिश करते रहे कभी हार नहीं मानी और सिंगर बनने का सपना भी पूरा किया । तो आप भी 15 अगस्त के मौके पर सुनिये इनका गाना हम हैं फौजी और झूम उठें देशभक्ति प्रेम में ।

1 Comment

Comments are closed.