दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग की पूरी; सोशल मीडिया पर शेयर की झलकिया

Deepika Padukone
Deepika Padukone

देश की नंबर वन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने निर्देशक और को-स्टार के साथ सेट से कुछ मजेदार झलकियां साझा की है। 
दीपिका पादुकोण लिखती हैं,”Love, Friendship and Memories for a Lifetime…” 
https://www.instagram.com/p/CSg51Fjlm10/?utm_medium=copy_link 
शकुन बत्रा की अगली एक रोमांटिक फिक्शन ड्रामा है जिसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। 
दीपिका, जो 8 वर्षों से भारतीय सिनेमा पर राज कर रही हैं, उनके पास फिर से फिल्मों की एक सुपर रोमांचक लाइन-अप है, जिसमें महाभारत, प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली अखिल भारतीय फिल्म, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न का रीमेक, शाहरुख के साथ पठान, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और शकुन बत्रा की अगली फिल्म जिसकी उन्होंने अभी-अभी शूटिंग पूरी की है।