प्रदोष व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती की होती है पूजा, जानें किस दिन पड़ने वाला है प्रदोष व्रत

Som Pradosh Vrat 2022
Som Pradosh Vrat 2022

प्रदोष व्रत  में भगवान शिव की पूजा और व्रत किया जाता है।  आपको बता दें कि ये व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है।

 इस व्रत को करने से जीवन में यश और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।  इस बार ये व्रत सोमवार के दिन पड़ने वाला है। सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है।

इस व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। चलिये जानते हैं कि सोम प्रदोष व्रत के दिन आपको किस तरह करनी चाहिये भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा।  

शुभ मुहूर्त:
आपको बता दें कि प्रदोष व्रत 04 अक्टूबर 2021 को पड़ने वाला है। ये व्रत 03 अक्टूबर रविवार की रात को 10 बजकर 29 मिनट से शुरु होगा और आश्विन महिने की त्रयोदशी तिथि 04 अक्टूबर 2021 को सोमवार रात 09 बजकर 05 मिनट तक रहने वाला है।  प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त- 04 अक्टूबर शाम को 06 बजकर 04 मिनट से रात 08 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

सोम प्रदोष का व्रत करने से भगवान शिवजी की कृपा मिलती है, इस व्रत को करने से जीवन की  परेशानियां कम होती हैं। साथ ही इस दिन चंद्रमा की पूजा करने का भी विधान है। जिससे आपको चंद्रमा का शुभ प्रभाव मिलता है।