फ़िल्म “लाल सिंह चड्ढा” 2022 में ‘वेलेंटाइन डे’ पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

lal-chhda-movie
lal-chhda-movie

राज्य में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति देने से महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की नई रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया है। 
आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव वीजे अभिनीत, ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब 2022 के वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस ने कहा, “हम 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने के प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं।

इस क्रिसमस पर हमारी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज नहीं हो पाएगी। अब हम लाल सिंह चड्ढा को वैलेंटाइन डे, 2022 पर रिलीज करेंगे।
‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर और करीना कपूर खान फिर से एक साथ नज़र आएंगे।

जिन्होंने आखिरी बार कल्ट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक साथ काम किया था। ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर अपना पूरा ध्यान लगाने वाले सुपरस्टार पोस्ट-प्रोडक्शन के एक इंटेंस फेज में हैं।