शैंपू में मिलाकर लगायें ये चीज, दूर होगी सफेद बालों की परेशानी

घरेलु नुस्खों से दूर करें गंजापन
घरेलु नुस्खों से दूर करें गंजापन

आजकल हर कोई सफेद बाल की परेशानी से जूझ रहा है, ऐसे में अगर आप कई सारे नुस्खे अपना चुके हैं तो भी सफेद बालों की परेशानी से निजात नहीं मिल रही तो आज हम आपको एक ऐसा आयुर्वेदिक तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। और इसे आप शैंपू में मिलाकर लगा सकते हैं।  तो चलिये जानते हैं।

साम्रग्री:

 2 चम्मच चाय की पत्ती
 2 चम्मच मेथी दाना
 2 चम्मच आंवला पाउडर

इसे बनाने के लिए आधा लीटर पानी एक बर्तन में लें, फिर इसे गर्म होने के लिए गैस पर रख दें।  जब पानी गर्म हो जाये तो इस पानी में इन चीजों को मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि आपको ये पानी जब तक पकाना है जब तक कि ये पानी आधा नहीं रह जाये।

पानी पकने के बाद गैस को बंद कर दें, और इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इसे छान लें और एक कांच या प्लास्टिक की शीशी में भरें और फ्रिज में रख दें। पहले शैम्पू को एक बर्तन में निकाल लें,अब इसमें आधा कप हर्ब्स वॉटर मिलायें और फिर शैंपू करें। अगर आप हफ्ते में 2 से 3 बार शैंपू करते हैं तो इस पानी का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल सफेद से काले होने लगेंगे।