मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने, 100 करोड़ खुराक पूरी होने पर देशवासियों को दी बधाई

PM Modi to inaugurate 'One Earth One Health' Advantage Healthcare India-2023
PM Modi to inaugurate 'One Earth One Health' Advantage Healthcare India-2023

कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 82वें संस्करण पर पीएम मोदी ने देश वासियों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 100 करोड़ टीकाकरण के लिए देशवासियों को बधाई दी और कहा कि आज 100 करोड़ COVID19 टीकाकरण के बाद देश नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमारे टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता दुनिया को भारत की क्षमता दिखाती है।  पीएम ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन के लक्ष्य को पार करने के बाद आज देश नए उत्साह, नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है।

सहायता या कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जायेगा:

पीएम मोदी ने ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर भी बात कही उन्होंने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।  घर पर सामान की डिलीवरी  हो या फिर आपात स्थिति के दौरान सहायता या कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए हो, जल्द ही ऐसी सभी जरूरतों के लिए ड्रोन का काफी मात्रा में इस्तेमाल किया जायेगा।

COVID19 टीकों के वितरण में भी ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है:

पीएम मोदी ने कहा कि COVID19 टीकों के वितरण में भी ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। नई ड्रोन नीति इससे संबंधित वर्तमान और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार तैयार की गई है।  इस नीति के लागू होने के बाद, कई विदेशी और घरेलू स्टार्टअप ने ड्रोन स्टार्ट-अप में निवेश किया है।  सेना, नौसेना और वायुसेना ने भारतीय कंपनियों को ड्रोन के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर दिया है।

राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधि से जुड़ना चाहिये:

पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने भारत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगा,  उनके जीवन ने हमें सिखाया कि कैसे अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए, पर्यावरण की देखभाल करनी चाहिए और अन्याय से लड़ना चाहिए. मैं युवाओं से उनके बारे में पढ़ने का आग्रह करता हूं. हम 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं।  हमें राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधि से  जरुर जुड़ना चाहिये।