Dhanteras 2021: Dhanteras 2021: जानें धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहुर्त

dhanteras-festival
dhanteras-festival

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को  धनतेरस कहा जाता है,  इस दिन सोना चांदी की वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है जिससे  घर में सुख समृद्धि आती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का पूजा भी कि जाती है, साथ ही शुभ मुहुर्त पर अगर खरीदारी की जाए तो वो काफी शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें

धनतेरस के दिन वैसे तो कोई भी नई वस्तु खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने चाहिए। इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन कार, मोटर साइकिल और जमीन-मकान भी खरीदते हैं. कहा जाता है कि धनतेरस पर जो भी वस्तु खरीदी जाती है ।

धनतेरस की पूजा विधि
धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे, और तभी से धनतेरस की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन शाम को घर के मुख्य द्वारा, आंगन और घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाने चाहिए।