शाहरुख ख़ान बना रहे हैं आज अपना 56वां जन्मदिन, जानें शाहरुख़ से जुड़ी ये ख़ास बातें

shahrukh-khan-birthday-News
shahrukh-khan-birthday-News

शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख़ ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। और उसके बाद वो यहां तक पहुंचे हैं। आज शाहरुख के जन्मदिन के खास मौके पर चलिये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

शाहरुख खान के पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जो बाद में दिल्ली में एक रेस्टोरेंट चलाया करते थे। शाहरुख का परिवार दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक किराये के घर में रहा करता था।जब शाहरुख  16 साल के थे तब उनके पिता मीर ताज मोहम्मद का निधन हो गया।

शाहरुख ने 1950 में हंसराज कॉलेज में एडमिशन ले लिया, जहां एक प्ले ग्रुप जॉइन कर उन्होंने बैरी जॉन से एक्टिंग सीखी। शाहरुख मास कम्यूनिकेशन से मास्टर करना चाहते थे, लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने बीच में ही कॉलेज छोड़कर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जॉइन कर लिया। शाहरुख को फौजी के बाद शाहरुख को सर्कस, वागले की दुनिया, इडियट और उम्मीद जैसे शोज में अभिनय करने का मौका मिला। शाहरुख को धीरे धीरे फैंस का प्यार मिलने लगा।  साल 1991 में मां लतीफ फातिमा के निधन के बाद शाहरुख मुंबई चले गए, जहां उन्हें पहली फिल्म दिल आशना है मिली। ये फिल्म हेमा मालिनी की पहली डायरेक्टोरियल डेब्यू थी।

शाहरुख ने 1992 की फिल्म दीवाना से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में नजर आयीं।

शाहरुख अपनी पहली फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आये, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।  और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

साल 1992 में दीवाना के बाद शाहरुख की तीन फिल्में चमत्कार, दिल आशना है और राजू बन गया जेंटलमैन रिलीज हुई थीं।

डेब्यू के अगले साल ही शाहरुख खान को दो बड़ी फिल्में डर और बाजीगर मिलीं। इन दोनों ही फिल्मों में शाहरुख नेगेटिव रोल में थे, इसके बावजूद उन्होंने अपने अभिनय से देश के लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया। काजोल और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

महज 2 सालों के फिल्मी करियर में ही शाहरुख खान ने अपने हुनर से कई बेहतरीन एक्टर के बीच अपना नाम शामिल किया। इनके बाद शाहरुख को कई बड़े फिल्ममेकर्स की फिल्में ऑफर होने लगीं।

इन फिल्मों के बाद शाहरुख खान ने कुछ कुछ होता है, दिल से, बादशाह, अशोका, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो न हो, चलते-चलते, मैं हूं ना, वीर जारा, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं हैं।