Bhai Dooj 2021 : जानें भाई दूज का शुभ मुहुर्त और पूजा विधि

Bhai Dooj Festival 2021
Bhai Dooj Festival 2021

 भाई दूज का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का त्योहार है इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं और उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। भाई दूज को यम द्वितिया के नाम से भी जाना जाता है।

पूजा विधि:
इस दिन चावल से चौक बनायें और फिर भाई दूज की कहानी पढ़ें या फिर सुनें इसके बाद भाई को तिलक करें। तिलक करने के बाद भाई की आरती करें, भाई के हाथ में कलावा बांधे और मिठाई खिलायें। और सूखा नारियल भी खिलायें। भगवान से भाई की लंबी उम्र की कामना करें।

पूजा सामग्री:
भाई दूज करते समय इन कुछ चीजों को जरूर शामिल करें, आरती की थाली, टीका, चावल, सूखा नारियल, मिठाई, कलावा, दीया, धूप और रुमाल।

शुभ मुहुर्त:
भाई दूज का त्योहार 6 नवंबर 2021, शनिवार के दिन है. इस दिन शुभ मुहुर्त में ही तिलक करना चाहिए. भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहुर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.