‘टिप टिप बरसा पानी’ गानें में दर्शकों को नहीं भाया कैटरीना का अंदाज, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

tip-tip-barsa-paani
tip-tip-barsa-paani

सिनेमाघरों में फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं  ‘टिप टिप बरसा पानी’ के ओरिजनल वर्जन में डांस करके 90 के दशक में दर्शकों को दीवाना बनाने वाली रवीना टंडन का अंदाज सभी को भाया था।

वहीं अब फिल्म सूर्यवंशी में  कैटरीना ने इस गाने को फिर से परफोर्म किया है, जिस को लेकर रवीना टंडन ने अपना रिएक्शन दिया है। बता दें कि इस पर रवीना ने खुल कर तो कुछ नहीं कहा । लेकिन रवीना ने ऐसे ट्वीट लाइक किए हैं जिसमें यूजर्स रवीना को पसंद कर रहे हैं। ट्वीट में ओरिजिनल वर्जन वाले ‘टिप टिप बरसा पानी’ सॉन्ग की तारीफ की गई है। इस गाने के रिलीज के बाद से दर्शक रवीना को काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। उन्हीं में 2 ट्वीट्स को रवीना लाइक कर दिया है। 

पहले ट्वीट में लिखा था कि ओरिजिनल टिप टिप बरसा पानी की बात ही कुछ और है, वो भी 90 के दशक की शुरुआत में। एक दूसरे यूजर ने लिखा,”यह वास्तव में एक प्यारा वर्जन है लेकिन पुराने की खूबसूरती और कामुकता दूसरे लेवल पर है।” एक और फैंस ने लिखा, ” यह अच्छा है.. लेकिन रवीना टंडन की बराबरी कोई नहीं कर सकता.. जब भी मैं यह गाना सुनता हूं तो वह सबसे पहले दिमाग मे आती है।” एक और यूजर ने लिखा,” कैटरीना अच्छी है लेकिन रवीना बेहतरीन थीं।” इनमें से कुछ ट्वीट को रवीना ने लाइक किया है।