आयुर्वेद में भी घी के कई फायदों के बारे में बताया गया है, घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन ए, के, ई आदि पोषक तत्व पाये जाते हैं। सेहत के लिये तो घी के फायदे हैं हीं साथ ही घी स्किन को भी कई समस्याओं से बचाकर रखता है। रात में घी लगाकर सोने से चेहरे को कई तरह के फायदे मिलते हैं। तो चलिये जान लेतें हैं। घी से होने वाले स्कीन को फायदों के बारे में।
घाव को भरता है घी:
चेहरे पर कई बार पिंपल्स या तेज धूप की वजह से जलने के निशान बन जाते हैं ऐसे में सोने से पहले चेहरे पर घी लगाने से निशानों या घावों को दूर किया जा सकता है।
सूजन करे दूर:
चेहरे की सूजन रोकने के लिए घी को रात में सोते वक्त अप्लाई करें और अगले दिन चेहरे को पानी से धोने से पहले चेहरा किसी सूती कपड़ें से साफ कर लें।
फटे होंठ :
सर्दियों में फटे होंठों की परेशानी हो तो ऐसे में रात को सोने से पहले घी को अपने होंठों पर लगायें, ऐसा करने से फटे होंठ हील होते हैं।
चेहरे की रंगत निखारे:
जो लोग अपने डार्क रंग से परेशान है वो घी की मदद से अपनी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिये रात को सोने से पहले घी को अपने चेहरे पर लगायें।