Tulsi Vivah 2021: तुलसी विवाह में पूजा करते समय रखें इन बातों का ध्यान

tulsi-Vivah-2021
tulsi-Vivah-2021

तुलसी विवाह का विशेष महत्व माना जाता है, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन जो लोग विधि-विधान से तुलसी विवाह करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।

देवउठनी एकदशी और तुलसी विवाह तिथि:
इस बार यह 14 नवंबर 2021 को सुबह 05:48 बजे शुरू होगी और 15 नवंबर 2021 की सुबह 06:39 बजे खत्म होगी, तुलसी विवाह 15 नवंबर 2021 को होगा।

विवाह की पूजा विधि:
इस दिन तुलसी ​जी का विवाह शालीग्राम से किया जाता है और महिलाएं मां लक्ष्मी के नाम का व्रत रखती हैं। क्योंकि विष्णु जी को तुलसी अतिप्रिय है और शालीग्राम, विष्णु जी का ही रूप माने जाते हैं।

तुलसी विवाह के दिन सुबह ब्रह्म मु​हुर्त में उठकर नहाकर साफ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प लें, इसके बाद भगवान विष्णु की अराधाना करें और मंदिर में दीपक जलायें, इसके बाद भगवान विष्णु को फल और फूल का भोग लगाएं। कहा जाता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी जरूर अर्पित करनी चाहिए।

क्योंकि तुलसी दल के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते, शाम को विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें एकादशी के दिन व्रत करने वाले लोगों को सात्विक खाना ही खाना चाहिए, इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी जी और मां लक्ष्मी का भी पूजन किया जाता है। शाम के समय में तुलसी और शालीग्राम का विवाह करायें। साथ ही कुछ दान-दक्षिणा भी चढ़ायें।