फिल्म सूर्यवंशी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, जी हां फिल्म ने पांचवे दिन 100 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, मंगलवार को सूर्यवंशी ने लगभग 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

वहीं फिल्म का अब तक का कलेक्शन देखें तो फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 26.29 करोड़ रुपए, शनिवार को 23.85 करोड़ रुपए रविवार को 26.94 करोड़ और सोमवार को 14.51 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। और वहीं मंगलवार को 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने के बाद फिल्म 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर चुकी है।
आपको बता दें कि सूर्यवंशी अब तक 103 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है ‘सूर्यवंशी’ ने गुजरात और महाराष्ट्र में जमकर कमाई की है। बता दें कि सौ करोड़ या फिर उससे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अब तक 10 फिल्में ऐसी रही हैं, जिन्होंने रिलीज के तीन दिन में ही सौ करोड़ रुपये कमा लिये।
सूर्यवंशी की दमदार एंट्री से लबें समय से सूने पड़े सिनेमाघरों में अब रौनक वापस लौट आयी है। साथ ही सुर्यवंशी की कामयाबी से बॉलीवुड की आने वाली फिल्मों को भी फायदा मिलेगा ।