शादी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ श्रद्धा आर्या का लुक, देखें फोटोज

श्रद्धा आर्या
श्रद्धा आर्या

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं। श्रद्धा आर्या की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। अब इस बीच श्रद्धा आर्या का शादी के बाद उनका पहला लुक सामने आया है। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने रेड गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है, साथ ही श्रद्धा ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी कैरी की हुई है। साथ ही मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं।

फैंस को श्रद्धा का शादी के बाद  का काफी पसंद आ रहा है, साथ पैंस कॉमेंट के जरिये उन्हें विश कर रहे हैं। वहीं शादी के बाद श्रद्धा ने शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी भी रखी, जिसमें वो अपने पति राहुल के साथ केक कट करती नजर आईं।

श्रद्धा आर्या हिंदी, पंजाबी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और तमिल जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे कुछ रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी है। इसके अलावा श्रद्धा कई टीवी सीरियल और टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं,  वहीं श्रद्धा म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। श्रद्धा को टीवीएस स्कूटी, पीयर्स, जॉनसन एंड जॉनसन आदि जैसे विभिन्न लोकप्रिय ब्रांडों के लिए टेलीविजन विज्ञापनों में देखा गया है।

हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपने फॅमिली फ्रेंड राहुल शर्मा के साथ सात फेरे ले लिये, बता दें कि राहुल नेवी में अफसर हैं।