जान लें तुलसी की चाय पीने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में

TULSI-KI-Chai
TULSI-KI-Chai

तुलसी में एंटीवायरस, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, विटामिन ए, विटामिन सी, फास्फोरस, कैल्शियम जैसे कई गुण पाये जाते हैं। जो कि सेहत के लिए काफी फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। और यही वजह है कि अधिकतर लोग तुलसी की चाय पीना पसंद करते हैं।

तुसली की चाय कई बीमारियों से बचाने का काम करती है,  तुलसी की चाय के फायदे हैं तो इससे नुकसान भी हो सकते हैं, तो चलिये जानते हैं कि तुलसी की चाय से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में ।

हाई ब्लड प्रेशर में लाभदायक-  तुलसी हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी में लाभ देती है, क्योंकि तुलसी में पोटेशियम पाया जाता है जो कि रक्तचाप को ठीक रखने में मदद करता है।

पाचन तंत्र करें बेहतर- आजकल बाहर का खाना खाने से पाचन क्रिया खराब हो जाती है। ऐसे में आपको तुलसी की चाय का सेवन करना चाहिये, इससे न सिर्फ पाचन क्रिया ठीक होती है, बल्कि गैस और कब्ज की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।

अनिद्रा की समस्या करे  दूर– आजकल लोंगों का लाइफ स्टाइल ऐसा होता जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को अनिद्रा की परेशानी का सामना करना पड़ता है।  ऐसे में तनाव को कम करने के लिए तुलसी की चाय अच्छा विकल्प है।  तुलसी में एंटी डिप्रेशन और एंटी स्ट्रेस के गुण पाए जाते हैं और तुलसी की चाय पीने से अच्छी नींद आती है।

तुलसी की चाय के नुकसान
तुलसी की चाय का कभी भी अधिक सेवन नहीं करना चाहिये, क्योंकि ऐसा करने से ब्लड शुगर कम होने की परेशानी हो सकती है।

तुलसी की चाय का अधिक सेवन पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने की परेशानी बढ़ा सकता है। इसके अलावा तुलसी की चाय का अधिक सेवन करने से शरीर में रक्त जरूरत से ज्यादा पतला हो सकता है जो कि ठीक नहीं है।