जानें रविवार को आखिर क्यों नहीं चढ़ाया जाता तुलसी में जल?

TULSI-KI-Chai
TULSI-KI-Chai
tulsi-Vivah-2021
tulsi-Vivah-2021

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी महत्त्व दिया जाता है। तुलसी का पौधा हर घर में देखने को मिलता है। साथ ही तुलसी में जल दिये जाने के साथ-साथ पूजा-अर्चना भी की जाती हैकहा जाता है कि तुलसी के  पौधे में  मां लक्ष्मी का वास होता है।  लेकिन क्या आपको पता है कि रविवार को   तुलसी के पौधे में जल  क्यों नहीं दिया जाता है। तो चलिये जानते हैं कि आखिर क्यों  रविवार और एकादशी  के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाया जाता है।

रविवार को तुलसी में इसलिए नहीं चढ़ाते है जल

 कहा जाता है कि रविवार के दिन मां तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जल व्रत करती हैं। और इसकी वजह से रविवार के दिन तुलसी पर जल चढाने को मना किया जाता है। साथ ही ऐसा करने से घर में क्लेश बढ़ता है और सुख-समृद्धि का अभाव होने लगती है।

एकादशी पर नहीं चढ़ाया जाता जल

एकादशी के दिन भी तुलसी में जल चढ़ाने को मना किया जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि मां तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरुप शालिग्राम के साथ हुआ है। और  इसी वजह से देवउठानी एकादशी के दिन मां तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह का आयोजन काफी धूमधाम के साथ होता है।