
आज हम आपको भारत के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी खूबसूरती हरियाली और प्राकृतिक नजारे आपके मन को मोह लेंगे। साथ ही इसे भारत के आखिरी गांव के नाम से जाना जाता है।
जी हां ये गांव भारत और तिब्बत की सीमा पर बसा हुआ है और इस गांव का नाम छितकुल है। और यहां पर आप चारों तरफ बर्फ से लदी पर्वत श्रेणियों का नजारा ले सकते हैं। साथ ही यहां की हरियाली देखते ही बनती है, अगर आप भी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो ये गांव आपके लिये बेस्ट है। यहां पर आप ठंड के साथ साथ सुकून का भी एहसास होगा।
चितकुल गांव में आपको नदी में चमकती सूरज की छाया मोतियों जैसी दिखाई देगी, बता दें कि ये गांव समुद्र तल से 3450 मीटर ऊंचाई पर बसा हुआ है, और ये भारत और तिब्बत की सीमा पर मौजूद भारत का अंतिम गाँव है इसलिए इस गांव को भारत के आखिरी गांव के नाम से जाना जाता है। तो आप भी जरुर जायें भारत के इस आखिरी गांव में और हरियाली का लुफ्त उठायें।