
सीएम योगी बुधवार को मथुरा के मांट विधानसभा इलाके में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी 201 करोड़ रुपये की 196 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करने वाले हैं। इनमें 59.5 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 141.5 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया जाने वाला है।
ख़बरों के मुताबिक सीएम योगी दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से सभास्थल पर पहुंचेगें, और ढाई घंटे तक यहां रहेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश शामिल होंगे।
इन परियोजनाओं का करने वाले हैं लोकार्पण:
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मांट के ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज में जनसभा करने के बीच जिन योजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं। सीएंडडीएस जलनिगम की 8.7 करोड़ की, आवास विकास परिषद आगरा की 1.8 करोड़ की, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की 28 करोड़ की, उप्र राजकीय निर्माण निगम की 8.4 करोड़ की और पंचायतीराज विभाग की 12 करोड़ की कई योजानायें भी शामिल हैं, यह कुल 59.5 करोड़ रुपये की होने वाली है।
आपको बता दें कि सीएंडडीएस जलनिगम की 47 करोड़ की, आवास विकास परिषद की 49 लाख की, उप्र राजकीय निर्माण निगम की 43 लाख की, यूपी सिडको की 18 करोड़ की, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 57 करोड़ की और पंचायती राज विभाग की 18 करोड़ की योजनाएं भी बताई गई है. यह कुल 141.5 करोड़ रुपये की होंगी। साथ ही सीएम योगी विभिन्न लाभार्थियों को परक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का भी वितरण करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।