
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी इन दोनों के ही चर्चे हैं। जी हां शादी की फोटोज के बाद अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी की फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये दोनों एक साथ काफी खूबसूरत भी लग रहे हैं।
बता दें कि कैटरीना ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की जिसमें आप देख सकते हैं कि कैटरीना और विक्की हल्दी में रंगे हुए हैं। वहीं कैटरीना अपने पति विक्की के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं विक्की कौशल ने भी कुछ फोटोज को शेयर किया जिसमें उनके पिता उन्हें हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही कैप्शन के लिए दोनों ने लिखा- “शुक्र, सब्र, खुशी
जैसा कि आप सभी को पता है कैटरीना और विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा होटल में शादी रखी जहां पर करीबी दोस्तों और परिवार वालों के साथ एक दूसरे का हाथ थामा। वहीं कैटरीना ने अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था, और वहीं विक्की कौशल ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी। दोनों इस लिबाज में बेहद ही खूबसूरत नजर आये। वैसे तो बॉलीवुड़ की कई दुल्हनें
जैसा कि आप सभी को पता है कैटरीना और विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा होटल में शादी रखी जहां पर करीबी दोस्तों और परिवार वालों के साथ एक दूसरे का हाथ थामा। वहीं कैटरीना ने अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था, और वहीं विक्की कौशल ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी।
दोनों इस लिबाज में बेहद ही खूबसूरत नजर आये। वैसे तो बॉलीवुड़ की कई दुल्हनें डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किये हुए लंहगे पहन चुकी हैं जिसमें दीपिका, अनुष्का का नाम शामिल है। यानि डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अब सबकी पसद बनते जा रहे हैं।