
अगर आपको भी कफ की शिकायत है तो इन आसान से घरेलु तरीकों को अपनाकर आप छाती में जमें कफ से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि आपको क्या करना होगा।
एक गिलास पानी में अदरक, तुलसी, काली मिर्च, अजवाइन, हल्दी को मिलाकर अच्छी तरह से उबलें। इसके बाद इसमें टेस्ट को और बढ़ाने के लिए नींबू का रस और शहद मिलायें। इस काढ़े को दिन में दो बार पीने से शरीर में जमा कफ आसानी से निकल जाएगी।
अजवाइन गर्म होती है जो कि सर्दी-जुकाम में काफी फायदा पहुंचाती है, इसके लिए एक गिलास में एक चम्मच अजवाइन और गुड़ डालें। जब आधा गिलास पानी रह जाये तो इसे छानकर पीयें। ऐसा अगर आप दिन में दो बार करते हैं तो इस काढ़े को पीने से फेफड़ों में जमा कफ निकलने लगेगा।
इसेक अलावा आप कफ के लिये दालचीनी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दालचीनी पाउडर, अदरक, तुलसी और काली मिर्च डालें। और पानी को अच्छी तरह से उबालने के बाद इसे छानकर गिलास में डालें और शहद मिला कर पीयें आपको फायदा होगा
ध्यान रहे कि इन उपायों को करने से पहले देख लें कि आपकी कोई मेडिकल दवाइयां तो नहीं चल रही हैं, साथ ही गर्मी में काढ़ा बनाते समय ध्यान रखें कि कम मात्रा में चीजें डालें। क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है।