रिसेप्शन पार्टी में बेहद ही खूबसूरत नजर आयीं सायंतनी घोष, बॉयफ्रेंड अनुराग तिवारी के साथ लिये सात फेरे

सायंतनी घोष
सायंतनी घोष

सायंतनी घोष ने हाल ही अपने बॉयफ्रेंड अनुराग तिवारी के साथ सात फेरे ले लिये, बता दें कि सायंतनी घोष ने अपने होम टाउन कोलकत्ता में बेहद ही सादगी के साथ शादी की। और शादी के बाद सिम्पल सी रिसेप्शन पार्टी दी है। सायंतनी घोष ने जयपुर में एक रिसेप्शन पार्टी रखी जहां से सायंतनी घोष के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जिसमें सायंतनी घोष, बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर और साड़ी में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं सायंतनी घोष अपने पति की आंखों में खोई नजर आ रही हैं, और ये कपल परफेक्ट लग रहा है। आपको बता दें कि अनुग्रह तिवारी फिटनेस इंडस्ट्री से हैं। सयंतनी और अनुग्रह आठ साल से रिलेशनशिप में हैं।

वहीं बात करें अनुराग तिवारी की तो वो ब्लैक कलर की शेरवानी में पोज देते हुए नजर आये। सायंतनी घोष ने अपने रिसेप्शन पार्टी में पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी के साथ मैचिंग ज्वैलरी कैरी की है जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।